IND VS NZ: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ रांची पहुंचे हैं। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच से पहले माही ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।

इस दौरान रांची में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से उनकी मुलाकात का एक वीडियो वायरल हुआ था। धोनी को पहले टी20 मैच के दौरान पत्नी साक्षी के साथ स्पॉट किया गया हैं। धोनी को देखते ही पूरे स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैन्स जोर-जोर से चिल्लाने और हूटिंग करने लगे।

dhoni in ranchi stadium with his wife

आपको याद दिला दें कि भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 1st T20) के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। फिन एलन (35) ने टीम को तेजी से शुरुआत दिलाई। उन्होंने 23 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए।

इस मैच को देखने और भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे हैं। वाशिंगटन सुंदर ने ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन का एक हाथ से शानदार कैच लपका।

dhoni in ranchi stadium with his wife

आइए आपको बताते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बारे में जिसमें माही को स्टैंड्स में बैठे देखकर फैंस धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। फैन्स के चिल्लाने और हूटिंग को सुनने के बाद धोनी मुस्कुराते और फैंस का हाथ हिलाते नजर आए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *