Arijit Singh Touches MS Dhoni’s Feet: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड और टॉलीवुड के सितारों ने जमकर जलवा बिखेरा। अरिजीत सिंह (Arijit singh) ने ओपनिंग सेरेमनी में सुरों के साथ अपनी अदा से भी अहमदाबाद में सभी का दिल जीत लिया।

अरिजीत सिंह की आवाज का सिर्फ दर्शकों ने ही बल्कि खिलाड़ियों ने भी पूरा मजा उठाया। महेंद्र सिंह धोनी को भी अरिजीत की आवाज पर झूमते हुए देखा गया। लेकिन, इसी कड़ी में अरिजित सिंह और एमएस धोनी (MS Dhoni and Arijit Singh) की कुछ फोटो वायरल हो रही है। जिसमें अरिजित सिंह (Arijit Singh) एमएस धोनी ( MS Dhoni) के पैर छूते हुए नजर आ रहे है। उनके इस प्रकार की भावना और धोनी के प्रति प्यार ने हर भारतीय फैन के दिल में उन्होंने जगह बना ली है।
Also Read: GT को लगा बहुत बड़ा झटका! फील्डिंग के समय बुरी तरह घायल ये मैच विनर।
Arijit Singh ने छुए MS Dhoni के पैर

सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में सिंगर अरजीत सिंह महेंद्र सिंह (Arijit Singh Touches MS Dhoni’s Feet) धोनी के दोनों पैर छुते दिखाई पड़ रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी दिलकश आवाज से फैंस का मनोरंजन किया। इसके बाद जब उनकी मुलाकात धोनी से हुई तो अरजीत ने कुछ ऐसा किया कि जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की थी। अरिजीत ने धोनी के दोनों पैर छू कर कैप्टन कूल का सम्मान किया। अरजीत की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
दरअसल किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि जब अरिजीत सिंह (Arijit Singh) भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार एमएस धोनी (MS Dhoni) से मुखातिब होंगे तो वह उनके पैर छूकर उनका अभिवादन करेंगे। लेकिन हुआ यही इन दिनों बॉलीवुड के लगभग हर सुपरहिट गाने पर अपनी आवाज का जादू बिखरेने वाले अरिजीत सिंह ने एमएस धोनी के पैर छूकर उनका अभिवादन किया और इस कैमरे पर कैद हुए इस लम्हे ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। क्रिकेट प्रेमी अरिजित सिंह की इस सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Also Read: सिर्फ 14 रन बनाकर एमएस धोनी ने रचा इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसका टूटना है नामुमकिन।