AB de Villiers- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Heinrich Klaasen and AB de Villiers

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच एक रोमांचक वनडे सीरीज इस वक्त खेली जा रही है। इस सीरीज के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स चित कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले खेलते हुए 416 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनकी तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 83 गेंदों पर 174 रनों की धाकड़ पारी खेली। क्लासेन ने इस पारी में 13 चौके और 13 छक्के लगाए। वहीं डेविड मिलर ने 45 गेंदों पर 82 रनों की आतिशी पारी खेली। क्लासेन ने अपनी तूफानी पारी के दम पर दुनियाभर के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

क्लासेन ने तोड़े ये रिकॉर्ड्स

क्लासेन ने अपनी 174 रन की पारी के दम पर साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया। इस मामले में ये दुनिया का चौथा सबसे तेज 150 रन का रिकॉर्ड है। नंबर एक पर साउथ अफ्रीका के ही एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 गेंद पर ये कारमामा कर दिया था। वहीं क्लासेन को ऐसा करने के लिए 77 गेंद लगी। वहीं क्लासेन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी सबसे तेज सेंचुरी जड़ने में भी कामयाब रहे हैं। इसके अलावा और भी कई रिकॉर्ड्स लिस्ट में क्लासेन का नाम जुड़ चुका है, जो आगे आपको इस रिपोर्ट में आगे जानने को मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक 

52- विराट कोहली, जयपुर, 2013

57- हेनरिक क्लासेन, सेंचुरियन, 2023
61- विराट कोहली, नागपुर, 2013
62- एलेक्स हेल्स, नॉटिंघम, 2018
67- क्रेग मैकमिलन, हैमिल्टन, 2007

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज वनडे शतक

31- एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
44- मार्क बाउचर बनाम जिम्बाब्वे, पोटचेफस्ट्रूम, 2006
52- एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
54- हेनरिक क्लासेन बनाम वेस्टइंडीज, पोटचेफस्ट्रूम, 2023

वनडे में नंबर 5 या उससे नीचे नंबर पर सबसे बड़ा स्कोर

175*- कपिल देव बनाम जिम्बाब्वे, 1983
174- हेनरिक क्लासेन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
173*- जसकरन मल्होत्रा बनाम पीएनजी, अल अमेरात, 2021
170*- ल्यूक रोंची बनाम श्रीलंका, डुनेडिन, 2015
162*- एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के

16- एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
13- हेनरिक क्लासेन बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंचुरियन, 2023
11- एबी डिविलियर्स बनाम भारत, मुंबई, 2015
11- क्विंटिन डी कॉक बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंचुरियन, 2016
10- मार्क बाउचर बनाम जिम्बाब्वे, पोटचेफस्ट्रूम, 2006 

साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को छोड़ा पीछे, वनडे क्रिकेट का अद्भुत रिकॉर्ड किया अपने नाम

रोहित शर्मा ने पूरा किया स्पेशल 200, अब केवल 4 खिलाड़ी उनसे आगे

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *